यूपी – UP News: …तो ताजनगरी में बहराइच जैसे होते हालात, यूं संभला मामला; जानें पूरी घटना जिससे टला सांप्रदायिक बवाल – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात सांप्रदायिक बवाल होने से बच गया। समुदाय विशेष के युवक द्वारा मकान का ताला तोड़ने से रोकने पर विवाद शुरू हुआ। इसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। मामला दो समुदायों के बीच होने से तनाव की स्थिति बन गई। लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला संभल गया।
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के रूनकता कस्बा के पुराने बाजार की है। यहां गुड्डू सिंह का मकान है। इसमें किराएदार रहते हैं। बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे गुड्डू के भतीजे सोनू ने मकान में बाहर से ताला लगा दिया था। कुछ समय बाद कस्बा निवासी दीपू ताला तोड़ने आ गया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








