यूपी – UP News: बीजेपी नेता को लूटने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से 25 हजार के इनामी बदमाश घायल…धरे गए – INA

उत्तर प्रदेश के मथुरा में नोएडा के प्रॉपर्टी डीलर एवं भाजपा नेता को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात लूटने वाले 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को हाईवे और एसओजी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल एक बदमाश गैंग का मुखिया है। इनामी बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, नकदी और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को नोएडा के रहने वाले भाजपा नेता प्रापर्टी लीडर मुन्ना लाल अग्रवाल को हथियार दिखाकर निर्वस्त्र वीडियो बनाने, मारपीट करने और लाखों रुपये की नगदी और जेवरात लूटने वाले दो आरोपी मंगलवार को गोविंद नगर थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। एसपी सिटी ने एसओजी प्रभारी राकेश कुमार और गोविंद नगर थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही को आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी के निर्देश पर टीम शातिरों की तलाश में जुट गई।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








