गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा पर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि जो शख्स पहले से वांटेड है, वह कैसे इस तरह की घोषणाएं कर सकता है और कैसे किसी भी कार्यक्रम को कर सकता है। यह मामला पुलिस को देखना चाहिए यह उनकी जिम्मेदारी है।
इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) की ओर से मौलाना तौकीर रजा खां ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर 24 नवंबर को कॉन्फ्रेंस करने का एलान कर रखा है। इसमें मुसलमान से जुटने का आह्वान किया गया है। उसी दिन यति नरसिंहानंद ने भी रामलीला मैदान पर हनुमान चालीसा करने की घोषणा की है। यति नरसिंहानंद की इस घोषणा पर मौलाना तौकीर ने प्रतिक्रिया में देते हुए उन्हें वांटेड बताया।
ईश निंदा कानून लागू होना चाहिए- मौलाना
मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि रसूल-ए-आज़म की शान में गुस्ताखियां की जा रही हैं। गुस्ताखी करने वाले आजाद घूम रहे हैं। कानून का मजाक बना दिया गया। एक तरफ ऐसे आरोपियों के हौसले बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ मुसलमानों के खिलाफ संविधान नहीं नफरत का कानून लागू किया जा रहा है। यह दोहरा रवैया ठीक नहीं। मौलाना ने कहा कि देश में ऐसा ईश निंदा कानून लागू होना चाहिए, जिससे कोई भी किसी धर्म के खिलाफ गलत बयानी न कर सके।
तौकीर रजा ने कहा कि तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत में सिर्फ वही लोग शामिल हो जो ईमान वाले हो, आशिक-ए-रसूल हों, जिनके दिल में रसूल-ए-आजम से मुहब्बत हो। आई एम सी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए बरेली से पदाधिकारियों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी, युवा जिला अध्यक्ष साजिद सकलैनी, शहर अध्यक्ष मकदूम बेग भी दिल्ली पहुंच गए हैं।
Bareilly Accident: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में मचा कोहराम, सात वाहन टकराए, हादसा देख कांप गए लोग
पुलिस को करनी चाहिए कार्रवाई यति नरसिहानंद द्वारा हनुमान चालीसा पाठ करने के एलान पर मौलाना ने कहा कि कौन क्या कह रहा है। हमें नहीं मालूम हर वह गुस्ताख जिसने रसूल-ए-आजम की शान में गुस्ताखियां की हैं। उन सभी को जेल में होना चाहिए। ऐसे लोगों का आजाद रहना मुल्क के लिए खतरनाक है। पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे लोगों पर लापरवाही से लगता है कि देश में दोहरा कानून चलाया जा रहा है, यह अफसोसनाक है।
IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी लेंगे आईपीएल से संन्यास? खुद के बयान से मचाया घमासान
20 minutes ago
National-New York: 277 लोगों के साथ ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, वीडियो में दिखा भयावह मंजर – #INA
24 minutes ago
आपरेशन सिंदूर- पाकिस्तान की पोल खोलेगा 59 सदस्यों का डेलिगेशन:इनमें 51 सांसद-नेता, 8 राजदूत, 33 देश जाएंगे; थरूर को अमेरिका जाने वाले ग्रुप की कमान- INA NEWS
27 minutes ago
Tach – BSNL ने लॉन्च किया 160 दिनों की वैलिडिटी वाला किफायती रिचार्ज प्लान, करोड़ों यूजर्स को राहत
33 minutes ago
International- यूरोविज़न 2025: ऑस्ट्रिया ने इज़राइल पर संकीर्ण जीत हासिल की -INA NEWS
37 minutes ago
धर्म-कर्म-ज्योतिष – 18 May 2025 Ka .: मिथुन राशि समेत इन 4 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन #INA