यूपी – UP News: शाहजहांपुर में हाईवे पर सीएनजी सिलिंडर लदे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका – INA

शाहजहांपुर में जलालाबाद और कांट के बीच पुरैना गांव के पास स्टेट हाईवे पर शनिवार करीब साढ़े छह बजे सीएनजी सिलिंडर लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। धमाके होने से इलाके में दहशत फैल गई। हाईवे के बीचोंबीच खड़ा ट्रक कुछ ही पलों में आग का गोला बन गया। लपटें देखकर दोनों वाहनों के पहिये थम गए। बताया गया कि चालक और क्लीनर ट्रक से कूदकर फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








