यूपी – UP News: 10 साल पहले हत्या कर बदायूं से भागा था लॉरेंस बिश्नोई का शूटर योगेश, पुलिस खंगाल रही कुंडली – INA

दिल्ली के जिम संचालक नादिर शाह की हत्या के मामले में मथुरा पुलिस ने जिस शूटर और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य योगेश उर्फ राजू को पकड़ा वह बदायूं के मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुर का रहने वाला है, लेकिन बीते दस साल से उसके परिवार का कोई सदस्य यहां नहीं रहता। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके मोहल्ले में जाकर जानकारी जुटाई। हालांकि वायरल एक वीडियो में वह खुद की गिरफ्तारी बदायूं से होना बता रहा है, लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
योगेश कुमार उर्फ राजू दस साल पहले बदायूं में रहता था। यहां से वह एक हत्या करके भाग गया था। इसके बाद उसने कासगंज जनपद में भी एक व्यक्ति की हत्या की थी। मामा और पिता के निधन के बाद योगेश की दोनों बहनों की शादी हो गई, जबकि एक भाई ने फरीदाबाद में रहकर नौकरी करनी शुरू कर दी। ऐसे में बदायूं स्थित उसके घर पर अब कोई नहीं रहता।
Budaun News: ‘मेरे सामने हुई प्रेमी की हत्या…’, आकाश हत्याकांड में सामने आई प्रेमिका, पुलिस ने बनाया गवाह
बताया जाता है कि वह चोरी छिपे कभी-कभी बदायूं आता-जाता रहता था। वह पिछले कई साल से लॉरेंस विश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ है और सुपारी लेकर लोगों की हत्या कर रहा है। हालांकि वायरल एक वीडियो में वह अपने आप को बदायूं से गिरफ्तार होने की बात कह रहा है, लेकिन यहां की पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








