यूपी – Weather Update: हवाओं का रुख बदला तो बढ़ेगी ठंड और धुंध, तापमान गिरने का अनुमान – INA

हवाओं का रुख बदला तो ठंड और धुंध दोनों बढ़ेगी। इसके साथ ही तापमान भी गिरेगा। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी करके पश्चिमी विक्षोभ चला गया है। वहां से भी ठंडक वाली हवाएं कानपुर परिक्षेत्र में आएंगी। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जैसे ही उत्तरी पश्चिमी हवाएं आनी शुरू होंगी। ठंड बढ़ने लगेगी। इसके साथ ही सोमवार को आसमान से बादल साफ होने का अनुमान है। इससे धुंध और कोहरा बढ़ सकता है। धुंध की स्थिति बनी हुई है। रविवार सुबह दृश्यता सामान्य दो किमी की तुलना में पांच सौ मीटर रही है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









