सदस्यता अभियान::कैबिनेट मंत्री गोयल बोले, भाजपा की सदस्यता बढ़ने से पार्टी की शक्ति व जनाधार में इजाफा होगा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और हरियाणा के लोगों से आह्वान किया कि वे दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा, जिसका नारा राष्ट्र प्रथम है और जो एकात्म मानववाद के सिद्धांत को लेकर चलती है, भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है। इस दल का सदस्य बनना हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। कैबिनेट मंत्री ने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत रविवार को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा हरियाणा में भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे जोश के साथ चल रहा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दस वर्षों से भाजपा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों ने जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उन्हीं के आधार पर हरियाणा में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सदस्यता बढ़ने से पार्टी की शक्ति और जनाधार में इजाफा होगा, जो विकास का आधार बनेगा। जैसे-जैसे पार्टी मजबूत होगी, जनकल्याणकारी योजनाओं और जमीनी विकास को भी उतना ही बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान फरीदाबाद में रिकॉर्ड सदस्यता संख्या प्राप्त करने का संकल्प लिया गया। फरीदाबाद में 2.5 लाख सदस्यता का लक्ष्य जल्द पूरा करने के लिए चर्चा की गई। भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देशभर में जारी है। अभी तक 10 करोड़ से अधिक लोग पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। इस अवसर पर प्रदेश सदस्यता अभियान के सहसंयोजक गोपाल शर्मा, जिला संयोजक हुकमसिंह भाटी, सहसंयोजक अनीता शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आईटी संयोजक समीर टंडन समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News