सीजी- सगाई में पहना हेलमेट: सड़क हादसे में पिता को खोने के बाद लोगों को किया जागरुक, हेलमेट पहनकर निभाई रस्में – INA

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के जरवाही में रहने वाले युवक बीरेंद्र साहू ने 2022 में पिता को एक सड़क हादसे में खोने के बाद पूरा परिवार लोगों को हेलमेट बांटने का काम कर रहे हैं। अब तक युवक ने निशुल्क 1000 से अधिक हेलमेट लोगों को बांट चुका है। डोंगरगढ़ ब्लॉक के गांव जरवाही गाँव में रहने वाले बीरेंद्र साहू की सगाई डोंगरगांव ब्लॉक के करियाटोला की ज्योति साहू के साथ हुई। सगाई रस्म के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे को पहले अंगूठी पहनाई फिर हेलमेट पहनकर सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। 

सगाई समारोह में यह दृश्य देखकर कुछ देर के लिए मेहमान भी चौंक गए, वीरेंद्र के पिता पंचराम साहू काम के बाद बाइक से घर लौट रहे थे हेलमेट नहीं पहने थे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। जनवरी 2022 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद बीरेंद्र ने परिवार के साथ लोगों को जागरुक किया। 
सड़क हादसे में पिता को खोने के बाद बीरेंद्र ने ठाना की अब लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करूंगा और लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताऊंगा। अब तक 1000 से अधिक हेलमेट बांट चुका है। 24 नवंबर रविवार को अपनी सगाई में भी हेलमेट पहनकर यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरुक किया।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button