सीजी- सीजी में ‘अर्नब’ एक्टिव: इन जिलों में आज तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया – INA

अनर्ब चक्रवात को लेकर पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी है। आज 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जगहों के लोगों को अलर्ट रहने के लिये कहा गया है।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। 40 से 50 की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं।
कहां-कितना रहा तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
दो दिनों के बाद पूर्वानुमान
प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य में एक-दो स्थानों गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
जानें रायपुर के मौसम का हाल?
रायपुर में बुधवार को कई जगहों पर सुबह से ही हल्की मध्यम बारिश हो रही है।
देखें इन जिलों का हाल
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 19.2 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 19.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 15.8, अंबिकापुर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 13.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 19.2, दुर्ग में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 17.2 दर्ज किया गया।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिला शामिल हैं। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ के 23 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, रायपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और कोरिया जिला शामिल हैं। वहीं दुर्ग जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
अर्नब चक्रवात बंगाल की खाडी के पश्चिम मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके पश्चिम मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफाम’ में और 27 अक्टूबर तक एक ‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। इसके उत्तर-पधिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के पास) को पार करने करने की संभावना है। उस समय यह एक ‘अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान’ के रूप में होगा। इससे हवा की अधिकतम गति 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। यह झोकों के साथ 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।