सीजी- Balrampur Ramanujganj: बांध में डूबने से मां बेटी की मौत, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव, परिजनों का बुरा हाल – INA

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर एवं पस्ता थाने के तहत ग्राम पुटसु में बस्ती किनारे जंगल में बने बांध में गुरुवार के दोपहर 12:30 बजे के करीब  बेटी के डूबने के बाद उसे बचाने के लिए मां कुदी जिससे दोनों  की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा गुरुवार के शाम 5 बजे के करीब नगर सेना के गोताखोरों की मदद से शव को निकाला जा सका शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता यादव पिता मोहन यादव उम्र 18 वर्ष गांव के बस्ती के किनारे जंगल में बने बांध में सरिता गिर गई जिससे उसे बचाने के लिए उसकी मां उर्मिला उम्र 42 वर्ष बाद में कूद गई परंतु दोनों की जान नहीं बच सका। घटना गुरुवार के 12:30 बजे की करीब की बताई जारी है। घटना की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा बलरामपुर से नगर सेना के गोताखोर के द्वारा शाम 5 बजे के करीब मां बेटी के शव को निकाला जा सका।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button