सीजी- CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा – INA

Table of Contents
CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 16 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में होगी। इस बैठक में प्रदेश के हित में चर्चा की जा सकती है। साथ ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लग सकती है।
इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडों और विकास के मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा। बैठक में आगामी राज्योत्सव और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा भी किए जाने की संभावना है। इसके साथ सरकारी कर्मचारियों द्वारा 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वहीं प्रदेश में लगातार सरकारी पदों पर भर्ती की स्वीकृति को लेकर भी चर्चा हो सकती है।







