सीजी- CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की, एक अक्टूबर से मिलेगा लाभ – INA

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को घोषणा की है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे यह मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3.9 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और यह बढ़ोतरी इस साल एक अक्टूबर से प्रभावी होगी।

सीएम साय ने कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, इसलिए सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिससे यह केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा। इस साल मार्च की शुरुआत में साय सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो गया था।

 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button