सीजी- CG News: बीजेपी की संभागीय मैराथन बैठकें आज और कल; नगरीय निकाय चुनाव की बनेगी रणनीति, रायपुर पहुंचे नितिन नबीन – INA

Chhattisgarh BJP: भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला 30 नवंबर और 1 दिसंबर को बीजेपी प्रदेश कार्यालय डूमरतराई में आयोजित की गई है। इसमें शामिल होने बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचे। इस दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यालय डूमरतराई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा सहित कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

30 नवंबर और 1 दिसंबर को नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की सम्भागस्तरीय मैराथन बैठकें बुलाई गई है। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, नरेश बंसल राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी ,गजेंद्र पटेल चुनाव पर्यवेक्षक ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। 
भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में 30 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग की एवं 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे रायपुर एवं दुर्ग संभाग की  आवश्यक बैठक आहूत की गई है। बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्य समिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद (लोकसभा व राज्यसभा), विधायकगण, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष भाजपा, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, नगर निगम महापौर, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बैठक में शिरकत करेंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News