सीजी- CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, न्यूनतम तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव – INA

छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के समय ठंडी का अहसास होने लगी है। सुबह के समय कुहरा भी छाने लगा है। आउटर इलाकों में सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। दोनों में लगभग न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी न्यूनतम तापमान में आगामी तीन दिनों तक बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में शुष्क हवाओं की वजह से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। ठंडी के वजह से राज्य के अन्य इलाकों में भी तापमान कम हो रहा है। कुछ इलाकों में तो तापमान सामान्य से भी नीचे चला गया है।
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस बालोद में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। शुष्क हवाओं की वजह से प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट हो रही है। इसके साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो रही है।