सीजी- Chhattisgarh: सक्ती जिले में नहर में पलटी पिकअप वैन… 20 लोग थे सवार, दो बच्चे लापता; एक का शव बरामद – INA

सक्ती जिले में बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार पिकअप वैन बड़ी नहर में जा गिरी है। पिकअप वाहन में तीन बच्चों सहित 20 लोग सवार थे। जिसमें से 17 लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं तीन मासूम बच्चे नहर के तेज बहाव में लापता हो गए। एसडीआरफ की टीम ने एक बच्चे इंद्र के शव को 20 घंटे बाद मोहगांव से 10 किलोमीटर दूर नहर से बरामद किया है। वहीं, दो बच्चों का तलाश जारी है। यह घटना नगरदा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, आज बुधवार की रात करीबन 9 बजे के आस-पास ग्राम बैलाचुआ के ग्रामीण एक पिकअप में तीन बच्चे सहित 20 लोग सवार होकर जस गीत गाने के लिए दूसरे गांव सलीहा भाठा दुर्गा पंडाल जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसने पिकअप वाहन को मोहगांव की बड़ी नहर में जा गिरा। हादसे की जाकारी ग्रामीणों को होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

किसी तहत से नहर से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। नहर से जेसीबी के सहायता से पिकअप वाहन को बाहर निकाला जा रहा है। 17 लोगों को सुरक्षित नहर से बाहर निकले गए हैं। वहीं दो मासूम बच्चे इंद्र 6 वर्ष, अशोक जायसवाल 6 वर्ष और भुरू कुमार 6 वर्ष लापता हो गए। इंद्र के शव को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं, अन्य दो बच्चों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।

एसडीआरएफ की टीम नहर में बहे दोनों बच्चो को लगातार आठ घंटे से खोज रही है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं, विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कलेक्टर से बात कर नहर में बह रहे पानी को रोक कर तलाश करने को कहा है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button