सीजी- Chhattisgarh Accident: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डबरी में घुसी, छह लोगों की हुई मौत, एक घायल – INA

Table of Contents

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पानी से भरे डबरी में जा घुसी। हादसे में छह लोगों की जान गई है, जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों ने दम तोड़ा है। 

जानकारी के मुताबिक, राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शाम 8.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। 

पुलिस और स्थानीय लोगों ने डबरी में डूबे स्कॉर्पियो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए।

सूरजपुर जाने के लिए निकले थे सभी लोग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो सवारों को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों में ये हैं शामिल

चंद्रावती पति संजय मुंडा

कृति पिता संजय मुंडा

संजय मुंडा पिता वासुदेव

उदयनाथ पिता रामेश्वर

मंगल दास पिता धनश्याम मुंडा

भूपेंद्र पिता हरिलाल


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News