सीजी- Jagdalpur: लिफ्ट देने के बहाने युवती को जंगल में ले गया युवक, डरा-धमकाकर किया अनाचार; शिकायत के बाद गिरफ्तार – INA

बोधघाट थाना क्षेत्र के लामनी पार्क घूमने गई युवती को पहचान के युवक ने घर छोड़ने के नाम पर लिफ्ट दी। उसे घर न छोड़ते हुए जंगल में ले जाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ अनाचार किया। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोधघाट क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात नवंबर के दोपहर लामनी पार्क घूमने गई थी। वापस आने के दौरान पीड़िता को राजू नायक मिला। पीड़िता को घर छोड़ देने की बात कहते हुए अपनी बाइक पर बैठाकर करकापाल जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर जबरदस्ती अनाचार किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज कर तत्काल टीम को भेजा गया। टीम द्वारा आरोपी राजू नायक (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा  61(1), 296, 115(2)  BNS तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button