सीजी- jashpur: रायपुर दक्षिण सीट के उपचुनाव पर सीएम ने किया जीत का दावा, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री साय – INA

Table of Contents
जशपुर में रायपुर दक्षिण सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने आकाश शर्मा को उतार दिया है।इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विरोधी पार्टी को कमजोर नहीं मान रहे है।
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय दौरे पर जशपुर गृह निवास बगिया में थे।जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण की सीट पर अपराजेय योद्धा के रूप में बृजमोहन अग्रवाल पिछली बार 65 हजार वोटों से बड़ी जीत लेकर आठवीं बार विधानसभा पहुंचे थे।शीर्ष पार्टी का आदेश था,उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीतकर सांसद बन गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस को हम कमजोर नहीं मानकर चुनाव पूरी रणनीति से लड़ रहे हैं।भारत सरकार का काम और हमारा 10 महीने का काम अच्छा रहा है और निश्चित तौर पर सुनील सोनी भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।








