सीजी- Kondagaon: गर्ल्स हॉस्टल के ऊपर मंडराता ड्रोन, नर्सिंग छात्राओं ने कलेक्टर से की सुरक्षा की मांग – INA

Table of Contents
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शासकीय जीएनएम नर्सिंग छात्राओं ने हॉस्टल के ऊपर ड्रोन उड़ाने की शिकायत कलेक्टर से की है। छात्राओं का कहना है कि ड्रोन दिन-रात हॉस्टल के ऊपर मंडराता रहता है, जिससे उनकी निजता और सुरक्षा को खतरा है। छात्राओं ने बताया कि दो दिन पहले हॉस्टल में एक युवक घुस आया था, जिसके बाद सुरक्षा खामियां उजागर हुईं। सैकड़ों छात्राओं ने कलेक्टर से मुलाकात कर सुरक्षा बढ़ाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।








