सीजी- Kondagaon: पूर्व मंत्री मोहन मरकाम का सरकार पर हमला, धान खरीदी में षडयंत्र का लगाया आरोप – INA

कोंडागांव में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बीजेपी सरकार पर धान खरीदी में षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों से धान खरीदी कम करने की साजिश कर रही है। इस वर्ष 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है, लेकिन केवल 47 दिनों में इसे पूरा करना चुनौतीपूर्ण है। धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाएं चरम पर हैं। समितियों को प्रति दिन 752 क्विंटल की सीमा दी गई है, जिससे किसानों को धान बेचने के लिए बार-बार तारीख लेनी पड़ रही है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम से 15 दिनों बाद का टोकन मिल रहा है, और भुगतान में भी देरी हो रही है। किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपए के बजाय 2300 रुपए ही मिल रहे हैं।

सोसायटियों में बारदाने की कमी और बफर स्टॉक नीति में बदलाव से धान खरीदी बाधित हो रही है। मिलरों को प्रति क्विंटल 120 रुपये के बजाय 60 रुपये दिए जा रहे हैं, जिससे मिलिंग कार्य प्रभावित है। पूर्व मंत्री ने सरकार से धान का समर्थन मूल्य 3217 रुपए करने की मांग की और कांग्रेस की पुरानी नीति को बेहतर बताते हुए किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button