सीजी- Korba: जवान को खुद को मारी गोली… करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम – INA

Table of Contents

कुसमुंडा थाना क्षेत्र में महज 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार रात कुसमुंडा खदान में तैनात त्रिपुरा स्टेट राइफल के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। वहीं, शनिवार सुबह मनगांव में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा खदान में तैनात जवान ने रात के समय खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने जवान के परिवार और साथी जवानों में गहरा सदमा पहुंचाया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वहीं, मनगांव स्थित आदर्श नगर में एक दंपति की करंट लगने से मौत हो गई। दुर्योधन महंत और उनकी पत्नी पार्वती महंत सरदार चाल में किराये के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके मकान के पास एक बिजली का खंभा करंट प्रभावित था। जब दुर्योधन महंत उस खंभे के पास गए तो उन्हें करंट लग गया। उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी पार्वती महंत दौड़ीं, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों करंट की चपेट में आ गए।

आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। दंपति के आठ साल के एक छोटे बच्चे के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि वे ऐसे खतरनाक खंभों की जांच करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News