सीजी- Raipur News: छत्तीसगढ़ बीजेपी के 60 लाख मेंबर पूरे; टारगेट पूरा होने पर गुब्बारे उड़ाकर जताया हर्ष – INA

Raipur News: Chhattisgarh BJP completes 60 lakh membership; expressed joy by releasing balloons on target

60 लाख पार्टी मेंबर बनने पर खुशी मनाते बीजपी नेतागण

– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Chhattisgarh BJP: भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला में शामिल होने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज शनिवार को रायपुर पहुंचे। इस दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यालय डूमरतराई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा सहित कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

प्रदेश में बीजेपी के 60 लाख सदस्यता लक्ष्य पूरा होने पर पार्टी नेताओं ने आकाश में गुब्बारे उड़ाकर हर्ष जताया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय सदस्यता सहप्रभारी नरेश बंसल,पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल, सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव आदि मौजूद रहे। 
बता दें कि भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला 30 नवंबर और कल यानी 1 दिसंबर को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। इसमें शामिल होने बीजेपी प्रदेश प्रभारी रायपुर पहुंचे हैं। पार्टी प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने बताया कि 30 नवंबर और 1 दिसंबर को नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की सम्भागस्तरीय बैठकें आहूत की गई हैं। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, नरेश बंसल राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी ,गजेंद्र पटेल चुनाव पर्यवेक्षक ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। 
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में 30 नवंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग की की बैठकें होंगी। 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे रायपुर एवं दुर्ग संभाग की  आवश्यक बैठक आहूत की गई है। बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्य समिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद (लोकसभा व राज्यसभा), विधायकगण, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष भाजपा, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, नगर निगम महापौर, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शिरकत करेंगे।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button