सीजी- Road Accident: अनियंत्रित होकर घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, डेढ़ माह के मासूम बच्चे और बड़ी मां की मौत – INA

कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम जनकपुर में गुरुवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के किनारे बने घर में घुस गया। हादसे में डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, घर के पास खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौक हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन चालक और उसके एक सहयोगी को घटनास्थल पर ही रस्सी से बांधकर मारपीट की। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। भीड़ को समझाइश देते हुए भीड़ से वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। मृतका रिश्ते में मृत बालक की बड़ी मां लगती थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button