सीजी- VIDEO: रायपुर में देर रात शरारती तत्वों ने लाइन से खाड़ी आठ गाड़ियों को एक के बाद एक किया आग के हवाले – INA

राजधानी रायपुर में शरारती तत्वों ने रात के समय में आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। अज्ञात लोगों ने आठ खाड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। पूरा मामला आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द की है, जहां बीती रात अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आगजनी में सात दोपहिया और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए। आग लगने से सभी गाड़ियां ब्लास्ट होने लगी। आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग उठे और घटना स्थल पहुंचकर देखे। इस दौरान लगभग चार परिवारों के छह दोपहिया वाहन और एक ऑटो आग की चपेट में आ गया।
वहीं इस मामले में पीड़ित संतोष सिन्हा, डॉ. राजेंद्र साहू और नितिन सिंह ने मामले की शिकायत टिकरापारा थाना में की है। उनका आरोप है कि इस घटना को साज़िश के तहत अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते शाम कॉलोनी में पीड़ितों का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें शिकायत न करने की धमकी भी मिली थी।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि शाम की घटना के बाद ये देर रात घटना हुई है। मामले को लेकर टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बोरियाखुर्द में गाड़ियों में आग लगने की शिकायत मिली है। शिकायतकर्ताओं ने जान बूझकर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। इस पूरे मामले की जांच जारी है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button