दिल्ली के लाल किला से ₹1 करोड़ का कलश चोरी:760gm सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे; जैन समारोह की घटना, लोकसभा स्पीकर भी आए थे- INA NEWS

दिल्ली के लाल किला परिसर से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया। इसकी कीमत ₹1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 760 ग्राम सोने से बने कलश पर 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े थे। यह घटना मंगलवार, 2 सितंबर को एक जैन धार्मिक समारोह के दौरान हुई। दिल्ली पुलिस ने 6 सितंबर को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कलश समारोह के बीच में मंच से गायब हो गया। पुलिस ने बताया कि बिजनेसमैन सुधीर जैन हर दिन पूजा के लिए कलश लाते थे। पिछले मंगलवार को भी वे पूजा के लिए कलश लाए थे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध की गतिविधियां दिखाई दी हैं। उसकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब लाल किला में सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। इससे पहले, 2 अगस्त को लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी एक डमी बम का पता नहीं लगा पाए थे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्पेशल टीम सादे कपड़ों में पहुंची थी दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर स्पेशल सेल की एक टीम 2 अगस्त को सादे कपड़ों में मॉक ड्रिल के लिए पहुंची थी। वे अपने साथ एक नकली बम लेकर लाल किले में दाखिल हुए। उस समय, लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम डिटेक्ट नहीं कर सके। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होता है। इसमें पीएम मोदी देश को संबोधित करते हैं। 4 अगस्त: महिला कांग्रेस सांसद से चेन छीनी थी
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब लाल किला में सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। इससे पहले 4 अगस्त को दिल्ली के चाणक्यपुरी में मॉर्निंग वॉक के दौरान कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से एक बदमाश ने चेन छीन ली थी। घटना तमिलनाडु भवन के पास हुई थी। चेन खींचने की वजह से सांसद की गर्दन पर चोट आ गई थी। सुधा ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर कहा था, ‘मेरी चार से ज्यादा सॉवरेन (करीब 32 ग्राम) वजन की सोने की चेन खो गई और मैं इस आपराधिक हमले से बहुत सदमे में हूं।’ पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




