यूपी में कोहरे के कारण 11 गाड़ियां टकराईं, बस पलटी:राजस्थान के अजमेर में ओले गिरे; MP के खजुराहो में पारा 6°C, उत्तराखंड में नदियां जमीं- INA NEWS

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकता है। IMD डायरेक्टर ने बताया कि फरवरी में रातें कम ठंडी और दिन ज्यादा गर्म हो सकते हैं। इसका कारण ला-नीना का कमजोर होना बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में शनिवार को घना कोहरा रहा, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। कोहरे के कारण 2 हादसों में 11 गाड़ियां टकराईं और 15 लोग घायल हुए। वहीं, इटावा में डबल डेकर बस पलट गई। राज्य में 60 से ज्यादा ट्रेनें और लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 उड़ानें लेट रहीं। राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में शनिवार शाम को बारिश हुई। वहीं अजमेर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। IMD ने आज 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में कालापानी और आदि कैलाश में तापमान माइनस 30 डिग्री तक गिर गया है। यहां नदी, नाले और झरने जम गए हैं। पिथौरागढ़ सीमा पर SSB के जवान माइनस 35 डिग्री में गश्त कर रहे हैं। नदियां और जलस्रोत जम जाने से जवान बर्फ पिघलाकर पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोहरा, बारिश और सर्दी का दौर जारी है। शनिवार सुबह ग्वालियर, रीवा और दतिया में घना कोहरा और 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम कोहरा रहा। रीवा में विजिबिलिटी सबसे कम रही। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 2 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय में भी बारिश की संभावना है। 3 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में ही बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News