तूफान दितवाह से श्रीलंका में अब तक 123 लोगों की मौत, कई उड़ानें रद्द, कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे 300 भारतीय यात्री
Cyclone Ditwah: साइक्लोन दितवाह के चलते चेन्नई की कई उड़ानें रद्द हैं। दुबई से श्रीलंका होते हुए भारत आने वाले लगभग 300 यात्री कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अटक गए हैं। इनमें लगभग 150 यात्री तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
HighLights
तूफान दितवाह से श्रीलंका में अब तक 123 लोगों की मौत
फंसे यात्रियों को नहीं मिल रहीं भोजन-पानी जैसी मूल सुविधाएं
तमिलनाडु सरकार ने यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए बढ़ाया कदम
डिजिटल डेस्क। श्रीलंका में तूफान दितवाह का कहर जारी है, जहां इसकी वजह से अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बेघर होकर विभिन्न राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। इस समय राहत और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। लगातार खराब मौसम की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसकी वजह से करीब 300 भारतीय यात्री तीन दिनों से कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
चेन्नई जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द
साइक्लोन दितवाह के चलते चेन्नई की कई उड़ानें रद्द हैं। दुबई से श्रीलंका होते हुए भारत आने वाले लगभग 300 यात्री कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अटक गए हैं। इनमें लगभग 150 यात्री तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने आरोप लगाया है कि संचालन बाधित होने की वजह से उन्हें पर्याप्त भोजन, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने पब्लिक डिपार्टमेंट के सचिव को कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय कर फंसे यात्रियों को सुरक्षित भारत लाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने भारतीय हाई कमीशन से बात कर यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने यात्रियों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
भारत की मानवीय मदद
भारत ने श्रीलंका में तूफान से प्रभावित क्षेत्रों के लिए मानवीय सहायता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल मदद भेजने की घोषणा की थी।
भारत में असर
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दितवाह श्रीलंका से आगे बढ़कर अब उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। IMD ने इन क्षेत्रों के लिए भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
तूफान दितवाह से श्रीलंका में अब तक 123 लोगों की मौत, कई उड़ानें रद्द, कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे 300 भारतीय यात्री
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,