मन की बात का 128वां एपिसोड:PM वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेटरों पर चर्चा कर सकते हैं; पिछले कार्यक्रम में GST बचत का जिक्र किया- INA NEWS

प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 128वां एपिसोड का आज टेलीकास्ट होगा। हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर यह कार्यक्रम प्रसारित होता है। करीब 30 मिनट के एपिसोड में पीएम मोदी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और जनता से भी बात करते हैं। PM मोदी आज विमेंस वनडे वर्ल्ड कप और ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जितने वाली महिला खिलाड़ियों पर चर्चा कर सकते हैं। 26 अक्टूबर को प्रसारित 127 एपिसोड में पीएम मोदी ने GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि इस बार त्योहारों के दौरान GST बचत उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। 127वें एपिसोड में PM के संबोधन की बड़ी बातें… 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। ‘मन की बात’ के पिछले पांच एपिसोड की खबरें पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


