पाकिस्तान के फैसलाबाद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 15 लोगों की मौत
Faisalabad Explosion: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट हो गया। यह धमाका इतना भयानक था कि इससे फैक्ट्री में आग लग गई, साथ ही आस-पास की इमारतें भी गिर गईं। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
HighLights
फैसलाबाद में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण धमाका
हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल
क्षेत्र के अन्य रासायनिक कारखानों की सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है
डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले के मलिकपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां तड़के एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट हो गया। यह धमाका इतना भयानक था कि इससे फैक्ट्री में आग लग गई, साथ ही आस-पास की इमारतें भी गिर गईं। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
इस हादसे पर फैसलाबाद के उपायुक्त राजा जहांगीर अनवर ने संवाददाताओं को बताया कि बचाव अभियान जारी है और आशंका है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “अब तक बचाव दल ने मलबे से 15 शव निकाले हैं और सात घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव दल मलबा हटाने में लगे हुए हैं। जिले की पूरी मशीनरी बचाव कार्य में लगी हुई है।”
पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने प्रभावी खोज और बचाव अभियान सुनिश्चित करने के लिए रेस्क्यू 1122, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों सहित सभी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को पूर्ण समर्थन देने के निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने फैसलाबाद आयुक्त से घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
जांच जारी है
अधिकारियों ने बॉयलर विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र के अन्य रासायनिक कारखानों की सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। अधिकारी भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए औद्योगिक सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की भी समीक्षा कर रहे हैं।
पाकिस्तान के फैसलाबाद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 15 लोगों की मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,