सिक्किम में 1500 टूरिस्ट फंसे, मिजोरम में बाढ़ के हालात:मिजोरम में 4 की मौत, इनमें 3 म्यांमार के; हिमाचल में अगले दो दिन आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट- INA NEWS

देश के पूर्वी राज्यों में मानसून की एंट्री के बाद से तेज बारिश जारी है। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, असम में बारिश से तबाही जारी है। उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं। मेघालय में बाढ़-लैंडस्लाइड से 4 की मौत हुई। इनमें 3 म्यांमार के रिफ्यूजी शामिल हैं। राज्य के मंगन जिले में तीस्ता नदी में बहे 8 टूरिस्ट की तलाश जारी है। तीस्ता का वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं। अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई। असम में लगातार बारिश के कारण 17 जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटना हुईं। इसमें 8 लोगों की मौत हुई। 78 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 3 जिलों में रेड अलर्ट है, आठ में ऑरेंज अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी बाढ़ की स्थिति है। हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट है। मध्य प्रदेश की राजधानी में फीकी रही गर्मी, 2 साल बाद बिना लू की मई सबसे ज्यादा तपने वाले मई महीने में भोपाल में सिर्फ 6 दिन ही तेज गर्मी (40 डिग्री पार वाली) पड़ी। पूरे महीने में एक भी दिन पारा 43 डिग्री तक नहीं पहुंच सका। मौसम विभाग पहले ही अनुमान जता चुका था कि जून में भी तापमान सामान्य या उसके आसपास ही रहने की संभावना है। लू चलने की आशंका कम है। मौसम विशेषज्ञ ए.के. शुक्ला के अनुसार, पिछले साल 2023 में भी भोपाल में मई के महीने में लू नहीं चली थी। इस बार भी वही स्थिति बनी रही। संयोग: इस साल मई के पहले दिन पारा 42.5 डिग्री रहा। यह पूरे महीने में सबसे अधिक था। राज्यों से मौसम की तस्वीरें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


