सुरक्षा बलों का खुफिया छापा, गोलीबारी में ढेर हुए 17 तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादी, तीन अधिकारी घायल
Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। करक जिले में शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई, जहां गोलीबारी में 17 पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।
HighLights
खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी कार्रवाई
17 तालिबान आतंकी मारे गए
TTP के खिलाफ अभियान जारी
एजेंसी, इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को करक जिले में आतंकवादी ठिकाने पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख शहबाज इलाही ने बताया कि इस अभियान के दौरान हुई गोलीबारी में 17 तालिबान आतंकवादी मारे गए। हालांकि मारे गए आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
गोलीबारी में तीन अधिकारी घायल
इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के तीन अधिकारी घायल हुए हैं। फिलहाल उनकी हालत पर नज़र रखी जा रही है। शहबाज इलाही ने बताया कि यह सभी आतंकी “ख्वारिज” थे, जो पाकिस्तान में तालिबान लड़ाकों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है।
यह कार्रवाई दो दिन पहले डेरा इस्माइल खान जिले में हुए ऐसे ही एक अभियान के बाद की गई। वहां भी खुफिया जानकारी पर छापा मारा गया था, जिसमें 13 तालिबान आतंकवादी ढेर हुए थे।
बढ़ती आतंकवादी हिंसा
हाल के वर्षों में पाकिस्तान में आतंकवादी हिंसा में लगातार वृद्धि हुई है। अधिकतर हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अलगाववादी संगठनों की ओर से किए गए हैं। टीटीपी अफगान तालिबान से अलग संगठन है, लेकिन उसका करीबी सहयोगी माना जाता है।
2021 के बाद बढ़ी ताकत
2021 में अफगान तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से टीटीपी का हौसला बढ़ा है। माना जाता है कि इसके कई नेता और लड़ाके अफगानिस्तान में शरण लिए हुए हैं। पाकिस्तानी सुरक्षा बल लगातार ऐसे अभियानों के जरिए आतंकियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
सुरक्षा बलों का खुफिया छापा, गोलीबारी में ढेर हुए 17 तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादी, तीन अधिकारी घायल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,