मुंबई में तेज बारिश, लैंडस्लाइड में 2 की मौत:दिल्ली में हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरी, 6 मरे; भागलपुर में बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित- INA NEWS

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई। 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 6 की मौत हो गई। जिनमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। हथिनीकुंड बैराज से 47,024 क्यूसेक और वजीराबाद से 35,130 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। प्रशासन ने हालात पर कड़ी नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। हरियाणा में आज स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक, सोनीपत, झज्जर और फरीदाबाद में बारिश हुई। रोहतक में PGI की नई मॉर्च्युरी का निर्माण करते हुए 2 मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर सीमेंट मिक्सर के पास खड़े थे, तभी बारिश के पानी से मिक्सर में करंट आ गया, जिसकी चपेट में दोनों मजदूर आ गए। बिहार में लगातार तेज बारिश जारी है। भागलपुर में बाढ़ 6 लाख लोग प्रभावित हैं। CM नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। वहीं, पूर्णिया के कई गांव बाढ़ की चपेट है। इन गांवों के बाढ़ पीड़ितों के बीच शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव नाव से पहुंचे और पैसे बांटे। देशभर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें… गोवा में रेड, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज और UP-छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश का डेटा, मैप से समझें

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button