Nation- फेस्टिव सीजन पर LDA का बड़ा उपहार, लॉन्च की 2 नई हाउसिंग स्कीम; बनेंगे 2568 फ्लैट; जानें कब से शुरू होगी बुकिंग- #NA

एलडीए ने लॉन्च की 2 नई हाउसिंग स्कीम.
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अपनी बहुप्रतिक्षित अटल नगर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लॉन्च कर दी है. दोनों योजनाओं में 1 बीएचके व 2 बीएचके के कुल 2,568 फ्लैट्स होंगे, जिनकी कीमत कम आय वाले लोगों के भी बजट में होगी. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर इन योजनाओं के भवनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 4 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 के मध्य खोला जा रहा है.
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा. इसके लिए भवन के अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जो कि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी. भवनों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.
सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना
डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से खाली कराई गई लगभग 2,314 वर्गमीटर भूमि पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लॉन्च की है. यहां ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 3 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं. योजना की लोकेशन की बात की जाए तो यह काफी प्राइम है.
20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर स्थित इस योजना से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर है. ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इन भवनों की कीमत 10.70 लाख रुपए निर्धारित की गई है. योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलेगी.
अटल नगर आवासीय योजना में क्या खास?
देवपुर पारा में लॉन्च की गई अटल नगर आवासीय योजना अल्प आय एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के आशियाने का सपना साकार करेगी. योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टॉवरों में कुल 2,496 फ्लैट्स होंगे. इसमें से 1,832 भवन 1 बीएचके और 664 भवन 2 बीएचके के होंगे. ये भवन 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत 9.82 लाख रुपए से शुरू होगी.
क्या-क्या होंगी सुविधाएं?
एलडीए ने इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में लिफ्ट का भी प्रावधान किया है. इससे आवंटियों व उनके परिवार में शामिल बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को आवागमन में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी. इसके अतिरिक्त योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग आदि की पर्याप्त सुविधा होगी.
लॉटरी ड्रॉ से मिलेंगे फ्लैट
राजधानी में अल्प आय एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अटल नगर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लॉन्च की गई है. इन योजनाओं की लोकेशन काफी अच्छी है और निर्माण की गुणवत्ता व सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है. भवनों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा और आवंटन लॉटरी ड्रॉ से होगा.
फेस्टिव सीजन पर LDA का बड़ा उपहार, लॉन्च की 2 नई हाउसिंग स्कीम; बनेंगे 2568 फ्लैट; जानें कब से शुरू होगी बुकिंग
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


