हिमाचल में 200 सड़कें बंद:वाराणसी में गंगा किनारे के 84 घाट डूबे, झारखंड के 19 जिलों में बाढ़ का अलर्ट- INA NEWS

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई लैंडस्लाइड से राज्य की 200 सड़कें बंद हैं। आज भी 9 जिलों में तेज बारिश का आशंका है। हमीरपुर के गांव में व्यक्ति पर पड़े गिर गया, घटना में शख्स की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश जारी है। हाथरस में आंधे घंटे की बारिश में 6 इंच पानी बरसा। राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना में बाढ़ की स्थिति है। महाकुंभ मेला मैदान में 15KM रिवर फ्रंट सड़क डूबी हुई है। ललितपुर के माताटीला बांध के 18 गेट और गोविंद सागर बांध के 8 गेट खोले गए हैं। राजस्थान में अधिकतर जिलों में दो दिन से बारिश जारी है। 2 दिनों में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कई निचले इलाकों में 4-5 फीट तक पानी भरा है। बूंदी में मेज नदी ओवरफ्लो है। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। झारखंड के 19 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी है। इनमें गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवगढ़, दुमका और रांची शामिल हैं। झारखंड में 1 जून से 14 जुलाई के बीच 62 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान पूर्वी राज्य में 527.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्यत 326 mm बारिश होती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 17 जुलाई के देश के मौसम का हाल… राज्यों के मौसम का हाल….

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button