Sport : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 23 साल के क्रिकेटर ने भी गंवाई जान, अब हुआ खुलासा #INA

Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से पूरा देश सन्न है. विमान में मौजूद 242 लोगों में से 241 लोगों ने इस दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी. अब ताजा अपडेट सामने आई है कि जान गंवाने वाले लोगों में एक 23 साल के क्रिकेटर धीर्घ पटेल भी थे, जो लंदन लौट रहे थे.
धीर्घ पटेल की अहमदाबाद प्लेन हादसे में गई जान
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच जारी है, जिसमें रोजाना कोई ना कोई अहम जानकारी निकलकर सामने आ रही है. अब ताजा खबरों की मानें, तो इस भयानक हादसे में 23 साल के भारतीय क्रिकेटर धीर्घ पटेल भी शामिल थे, जिन्होंने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अपना मास्टर्स पूरा किया था.
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर वह AI की पढ़ाई कर रहे थे, तो हम उन्हें क्रिकेटर क्यों कह रहे हैं. दरअसल, धीर्घ एयर्डेल एंड वार्फेडेल सीनियर क्रिकेट लीग के लिए खेला करते थे. धीर्घ जिस लीग के लिए खेला करते थे, उन्होंने इस की जानकार दी और उनके हादसे में शिकार होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रीडर डॉ. बार्जियानिस ने बताया, ‘श्री पटेल एक ऐसे शख्स थे, जिन्हें मैं न केवल उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के लिए बल्कि उनकी गर्मजोशी, जुनून और उत्साह के लिए भी जानता था. धीर्घ एक असाधारण व्यक्ति थे, हमेशा काफी जिज्ञासु रहते थे, कक्षाओं के दौरान मेरे पास ऐसे सवाल लेकर आते थे जो गहरी समझ और प्रतिबद्धता को दर्शाते थे.’
अहमदाबाद प्लेन हादसे में गई जान
12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी. विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था, जिससे विमान में मौजूद 242 में से 241 लोगों ने जान गंवाई. इतना ही नहीं प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, उसमें भी कई लोगों की जान गई. अब तक इस हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 297 बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने किस क्लास तक की है पढ़ाई? जो इंग्लैंड में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी
ये भी पढ़ें: विवादों में फंसी रविचंद्रन अश्विन की टीम, लगा बड़ा आरोप, बैन हो सकता है क्रिकेटर
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 23 साल के क्रिकेटर ने भी गंवाई जान, अब हुआ खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












