झज्जर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत:रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से दिल्ली लौट रहे थे, बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 3 घायल- INA NEWS

हरियाणा के झज्जर जिले में शनिवार दोपहर को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान सड़क किनारे एक बच्ची भी खड़ी थी। जिसके सिर पर पत्थर लगा और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भी बाकी दो घायलों के साथ रोहतक PGI रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वहां से पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, हादसे के क्या रहे कारण… SHO बोले- मृतकों के परिजनों को सूचित किया
सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हसनपुर गांव के पास कार के पेड़ से टकराकर हादसे की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे हैं, हादसे में महिला सहित 3 की मौत हुई है, दो को पीजीआई रेफर किया गया है, वहीं एक अमरूद बेचने वाले परिवार की छोटी बच्ची भी घायल हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



