कुल्लू एक्सीडेंट में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत:3 को गंभीर चोटें, मृतकों में 5 साल के बच्चे समेत 2 महिलाएं शामिल- INA NEWS

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज एक सड़क हादसे में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिए है। सूचना के अनुसार- यह हादसा आज सुबह 8 बजे के करीब चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर पहले बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी (ITBP) केंद्र के गेट के पास हुआ। दिल्ली से छह लोग मनाली घूमने आ रहे थे। इस दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इससे तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महिलाओं व बच्ची की मौत हादसे में कार सवार दो महिलाओं और एक पांच साल के बच्चे की जान गई है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सोनिया पत्नी सचिन, 26 वर्षीय साक्षी और 5 वर्षीय देवांश पुत्र सचिन के रूप में हुई है। इस हादसे में सचिन, साहिल और सचिन की बेटी अभिका (11 साल) गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी सूचना कार में कुल छह लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुल्लू पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी दिल्ली सूचना दे दी है। अब परिजनों के कुल्लू पहुंचने पर कल सुबह मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




