उत्तराखंड-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों बारिश का ऑरेंज अलर्ट:लैंडस्लाइड से 4 की मौत; हिमाचल में 401 सड़कें बंद; कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ बाढ़ में बहा- INA NEWS

24 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में फिर से जोरदार बारिश हो सकती है। इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन और मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया, जिसमें एक 5 साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के रियासी में, वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने रास्ते पर हुए भीषण भूस्खलन में एक 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। हिमाचल प्रदेश के चंबा में सुतान्ह गांव में एक घर के ऊपर चट्टान गिरने से एक नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन, 401 सड़कें बंद हो गई हैं। इधर, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की जोन से एक बाघ बाढ़ में बह गया। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। रेस्क्यू टीम नदी के किनारे तलाशी अभियान चला रही है। बाघ कुशल तैराक होते हैं। ऐसे में उसके नदी में डूबने की संभावना कम है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि नदी में बहने से पहले ही बाघ की मौत हो चुकी होगी। देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… सोमवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


