हिमाचल में 46 जगह बादल फटा, 424 की मौत:शिमला में स्कूल के ठीक नीचे लैंडस्लाइड; नेपाल की बारिश से दरभंगा के गांवों में बाढ़- INA NEWS

हिमाचल में मानसून सीजन शुरू होने के बाद से अब तक 46 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। इसके चलते 98 बार बाढ़ के हालात बने और 146 जगह लैंडस्लाइड हुआ। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 424 लोगों की मौत हुई हैं। शिमला में शुक्रवार को फेमस एडवर्ड स्कूल के नीचे जमीन धंस गई। लैंडस्लाइड होने से स्कूल गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद कर दिया है। राज्य में 1 जून से 19 सितंबर तक 1021.6mm बारिश (सामान्य से 46% ज्यादा) हुई है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बीते दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की कमला बलान नदी उफान पर है। इससे दरभंगा में घनश्यामपुर प्रखंड के आठ गांवों में पानी भरने से बाढ़ से हालात बने हैं। लोग घर छोड़कर ऊंचाई वाले इलाकों में जा रहे हैं। देशभर से बारिश-बाढ़ की फोटो… मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल… आज कैसा रहेगा मौसम… शहरों में बारिश का हाल…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



