UP के बलिया में 6 मकान, दुकानें गंगा में बही:मंडी में लैंडस्लाइड, बारिश के चलते वैष्णो देवी यात्रा फिर से स्थगित हुई- INA NEWS

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों का जलस्तर अब भी बढ़ा है। बलिया में गंगा नदी उफान पर है। शनिवार को चक्की नौरंगा गांव में 5 मकान और पांच दुकानें भी नदी में समा गईं। हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर में सपड़ी रोह गांव में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई। कई घरों तक मलबा पहुंच गया। 8 घर खाली भी कराए गए हैं। राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया है। 19 दिन स्थगित रहने के बाद यात्रा रविवार से फिर शुरू हो रही थी। 26 अगस्त को मंदिर के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। मौसम विभाग ने रविवार को बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत 17 राज्यों में यलो अलर्ट है। देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button