गाजा में इजरायली फायरिंग से 26 फिलीस्तीनी मरे, भूख से बच्चों की मौत; बंधक परिवारों ने हड़ताल का आह्वान
गाजा में विभिन्न स्थानों पर रविवार को हुई इजरायली फायरिंग में खाद्य सामग्री लेने आए 26 फलस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हुए। भूख से दो बच्चों के मरने की भी सूचना है।
HighLights
इजरायली फायरिंग में खाद्य सामग्री लेने आए 26 फलस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हुए।
इन्हें मिलाकर बीते दो हफ्तों में भूख से मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है।
रविवार को इजरायल के हवाई हमलों में भी गाजा में सात लोग मारे गए हैं।
एजेंसी,यरुशलम। गाजा में विभिन्न स्थानों पर रविवार को हुई इजरायली फायरिंग में खाद्य सामग्री लेने आए 26 फलस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हुए। भूख से दो बच्चों के मरने की भी सूचना है। इन्हें मिलाकर बीते दो हफ्तों में भूख से मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। रविवार को इजरायल के हवाई हमलों में भी गाजा में सात लोग मारे गए हैं।
जबकि इजरायल में गाजा में बंधक बने लोगों के परिवारों ने सरकार के रुख के खिलाफ आम हड़ताल का आह्वान किया है। इन परिवारों का कहना है कि गाजा में सैन्य कार्रवाई तेज करने से बंधकों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। गाजा में लड़ाई रोककर बंधकों की रिहाई कराई जानी चाहिए। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास हथियार डालने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में उसके पास हमास को हराने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। यही इजरायल का गाजा युद्ध के लिए घोषित लक्ष्य है। नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल की सुरक्षा के लिए गाजा की सैन्य निगरानी जरूरी है।
कहा कि इसीलिए गाजा सिटी में सैन्य तैनाती बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। विदित हो कि इजरायल के गाजा सिटी पर कब्जा बनाए रखने की घोषणा से पैदा हुई स्थिति पर विचार के लिए सुरक्षा परिषद ने बैठक बुलाई है।
गाजा से इजरायल पर दागे गए रॉकेट
22 महीने से जारी युद्ध के बीच रविवार को गाजा से इजरायल में फिर दो रॉकेट दागे गए। ये रॉकेट इजरायल के निर्जन क्षेत्र में गिरे, उनसे कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इजरायली सेना ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है। देखा जा रहा है कि 22 महीने से जारी इजरायली कार्रवाई के बाद भी हमास में यह क्षमता बची है कि वह इजरायल पर हमला कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में PAK के 5 फाइटर जेट ढेर, IAF के खुलासे पर भड़के पाकिस्तानी मंत्री ने कर दिया फिर बड़ा दावा. पढ़ें चौंकाने वाली खबर
गाजा में इजरायली फायरिंग से 26 फिलीस्तीनी मरे, भूख से बच्चों की मौत; बंधक परिवारों ने हड़ताल का आह्वान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,