60 साल की महिला मैराथन में 10km दौड़ीं:एक साल पहले घुटनों की रोबोटिक सर्जरी कराई थी, डॉक्टर बोले- ये सही टेक्नोलॉजी का नतीजा- INA NEWS

दिल्ली में मंगलवार सुबह वेदांता हाफ मैराथन आयोजित की गई थी। इसमें शामिल हुईं पल्लवी (60) ने 80 मिनट में 10 किमी की दौड़ पूरी की। सबसे बड़ी बात ये है कि एक साल पहले ही उन्होंने दोनों घुटनों की बाइलेट्रल रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) कराई थी। पल्लवी की ये सर्जरी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में हुई थी, जो हॉस्पिटल के सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अभिषेक वैश्य और प्रो. राजू वैश्य ने की थी। इसमें एडवांस रोबोटिक टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया था। जिससे सटीक अलाइनमेंट, कम से कम टिश्यू डैमेज और फास्ट रिकवरी पक्का करती है। सर्जरी करने वाले प्रो. राजू वैश्य ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी से मरीज लंबे समय तक बेहतर परिणाम और आत्मविश्वास पा सकते हैं। डॉ. अभिषेक वैश्य ने कहा कि पल्लवी की यह सफलता दिखाती है कि सही टेक्नीक, एक्सपर्ट सर्जरी और रेगुलर एक्सरसाइज से बड़ी सर्जरी के बाद भी मरीज एक्टिव लाइफ जीवन जी सकते हैं। पल्लवी के मैराथन में शामिल होने का वीडियो… मैराथन की 3 तस्वीरें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button