77वां गणतंत्र दिवस आज:परेड में 'सिंदूर' फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट, 2 कूबड़ वाला ऊंट होगा; 30 झांकियां, 2500 कलाकार परफॉर्म करेंगे- INA NEWS

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र ध्वज फहराएंगी। गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन होंगे। समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित होंगी। इस दौरान वायुसेना के 29 एयर क्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे। इनमें 16 फाइटर जेट, 4 ट्रांसपोर्ट विमान और 9 हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। सभी एयरक्राफ्ट 8 फॉर्मेशन बनाएंगे। कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग लगाई जाएंगी। मुख्य मंच पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सबसे पहले परेड समारोह का रूट मैप देखिए… गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

