इंदौर में नाले में बहा 8 साल का बच्चा, मौत:हिमाचल के बिलासपुर में मलबे में बसें फंसी; देहरादून-मसूरी रोड पर लगी वाहनों की कतार- INA NEWS

हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के अन्य राज्यों में भारी बारिश हुई। बिलासपुर के ऋषिकेश में बुधवार रात बाढ़ आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसें मलबे में फंस गई। हिमाचल में अबतक बारिश बाढ़ के कारण 424 मौतें हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 साल के बच्चे की नाले में बहने से मौत हो गई। उज्जैन में शिप्रा में बाढ़ से रामघाट के मंदिरों में पानी घुस गया। वहीं, असम के 5 जिलों में करीब 50,000 लोग बाढ़ और बारिश से प्रभावित हैं। उधर, उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदनगर में देर रात बादल फटने के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। देहरादून मसूरी रोड अभी भी क्षतिग्रस्त है। रास्ते में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश और 22 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button