National-Gold Price Today: नए पीक पर पहुंचने को तैयार सोना, 75000 रुपये के करीब 22 कैरेट गोल्ड का दाम, चेक करें गोल्ड रेट – #INA

Gold Price Today: सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। बजट आने से पहले सोने के दाम में रैली नजर आ रही है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 81,300 रुपये के आसपास है। सोने के भाव में 250 रुपये की तेजी आई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव नई छलांग लगाने को तैयार है। 22 कैरेट गोल्ड 75,000 रुपये के करीब आ गया है। यहां जानें दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में क्या रहा सोने का भाव।

75,000 रुपये के करीब 22 कैरेट गोल्ड

देश में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 75,000 रुपये के आसपास 74,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है।देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने का भाव चढ़ने या घटने का असर सीधे बायर्स पर आएगा। सोना सस्ता होने पर सोने की ज्वैलरी का दाम भी कम होता है। देश में इस समय शादी का सीजन है। अगर आपके घर में भी शादी है और ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

21 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,500 रुपये पर है। साल 2024 में एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,00,000 रुपये को पार कर गया था। चांदी का भाव अभी तक अपने पुराने पीक पर दोबारा लौटकर नहीं आया है।

पिछले छह महीने में सोने ने दिया कितना रिटर्न

बीते साल 23 जुलाई 2024 को बजट पेश किया गया था। बजट से पहले सोना 82,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। बजट में सरकार के गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी घटाने के बाद सोने का दाम 6,500 रुपये तक कम हुआ। एक समय 10 ग्राम सोने का भाव 76,000 रुपये के आसपास आ गया। हालांकि, करीब छह महीने बाद बाद सोने का भाव अपने पुराने पीक की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। अगर बीते छह महीने का सोने का रिटर्न देखें, तो वह लगभग जीरो के बराबर है।

21 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली74,65081,380
नोएडा74,65081,380
गाजियाबाद74,65081,380
जयपुर74,65081,380
गुड़गांव74,65081,380
लखनऊ74,65081,380
मुंबई74,50081,230
कोलकाता74,50081,230
पटना74,55081,280
अहमदाबाद74,55081,280
भुवनेश्वर74,50081,230
बेंगलुरु74,50081,230

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।

सोने-चांदी का रेट

Gold Price Today: नए पीक पर पहुंचने को तैयार सोना, 75000 रुपये के करीब 22 कैरेट गोल्ड का दाम, चेक करें गोल्ड रेट


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button