यूपी – UP: ख्वाहिशों की बलि चढ़ी ‘बिट्टो’, मां ने गमछे से गला कसकर मारा, पति से कहा- या तू रहेगा या मैं, ऐसे उजड़ा घर – INA

उरई में आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव में घरेलू कलह में चार वर्षीय मासूम बेटी की हत्या के मामले में पति राजकुमार ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी पत्नी का व्यवहार काफी चिड़चिड़ा हो गया था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है और सीमित आमदनी के कारण पत्नी की सभी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता था।


इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। राजकुमार ने बताया कि बुधवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान विनीता ने कहा था कि “या तू रहेगा या मैं। राजकुमार का कहना है कि अगर वह समय रहते जाग नहीं जाता तो संभव है कि उसे ही इस मामले में फंसा दिया जाता। घटना के बाद से परिवार पूरी तरह टूट गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button