Sport : SRH VS RR एलिमिनेटर मैच कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर फॉरकास्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी डीटेल्स #INA

SRH VS RR Eliminator Match Preview : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला आज खेला जाएगा. मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. चूंकि, इस मैच को जीतने वाली टीम आगे बढ़ेगी और दूसरा क्वालीफायर खेलेगी, तो वहीं हारने वाली टीम के लिए टूर्नामेंट का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. तो आइएस इस आर्टिकल में आपको सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच से जुड़ी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं… जानते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा, पिच कैसी रहेगी, हेड टू हेड रिकॉर्ड किसके पक्ष में होंगे…

SRH VS RR Eliminator Match: हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 14 मैच हैदराबाद ने जीते हैं. तो वहीं 9 मुकाबलों में राजस्थान ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 286 रनों का रहा है. तो वहीं, लोएस्ट स्कोर 102 रनों का रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड काफी हद तक SRH के पक्ष में झुका हुआ दिख रहा है.

SRH VS RR Eliminator Match: पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के बीच संतुलित व्यवहार करती है. इसमें लाल और काली मिट्टी का मिश्रण है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है. यहां की आउटफील्ड बहुत तेज है और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और पेस (गति) मिलता है. पिच पर अच्छे उछाल और कैरी के कारण बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं. फ्लैट विकेट नहीं होने के कारण, सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने के अच्छे मौके मिलते हैं.

SRH VS RR Eliminator Match: वेदर रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच के दौरान चंडीगढ़ का मौसम साफ रहने वाला है. ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर वाला 20-20 ओवर का मैच देखने को मिलना लगभग तय ही है. जी हां, बुधवार को चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावनाएं नहीं हैं. वेदर फॉरकास्ट की मानें, तो तापमान 43 डिग्री से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है. हवा 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 15% रहने की उम्मीद है.

SRH VS RR Eliminator Match: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा. ये हाईवोल्टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

SRH VS RR Eliminator Match: पॉसिबल प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, नीतिश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा,

राजस्थान रॉयल्स : वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

SRH VS RR Eliminator Match: दोनों टीमों के स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा

ये भी पढ़ें: कभी था IPL की शान… अनसोल्ड होकर खत्म हुआ करियर, जानिए कौन है प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज?

SRH VS RR एलिमिनेटर मैच कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर फॉरकास्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी डीटेल्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button