देश – सोचो TMC जीतती तो गुजरातियों के साथ कितनी हिंसा होती, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत – #INA

तृणमूल कांग्रेस के महासिचव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप हैं कि चुनाव के प्रचार के दौरान बनर्जी ने गुजराती समुदाय को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की थी। मामला भवानीपुर का है। खास बात है कि यहां से पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अधिकार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री हैं।

यह शिकायत भवानीपुर पुलिस स्टेशन में बनर्जी द्वारा गत दो मई को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में गुजराती समुदाय के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों के लिए दर्ज की गई थी। यह शिकायत अर्णब कांति दास नाम के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने दावा किया कि टीएमसी सांसद द्वारा अपने एक्स हैंडल पर दिए गए बयान देश की ‘सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता’ के लिए हानिकारक थे।

ये भी पढ़ें:भ्रष्टाचार को अनदेखा किया; ममता बनर्जी के खिलाफ एक और भरोसेमंद ने खोला मोर्चा

अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा था

अभिषेक ने पोस्ट किया था, ‘तुम्हारी बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग और उनके चमचे ज्ञानेश कुमार मिलकर अगर दस जनम भी ले लें, तब भी मेरे डायमंड हार्बर मॉडल का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। तुम्हारे पास जितनी ताकत है, सब लगा लो। मैं पूरी भारत सरकार को चुनौती देता हूं कि फलता आकर दिखाओ। अपने सबसे ताकतवर लोगों को भेजो, दिल्ली के किसी गॉडफादर को भेजो। अगर हिम्मत है, तो फलता से चुनाव लड़कर दिखाओ।’

ये भी पढ़ें:अभिषेक बनर्जी के घर सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस; उठा ले गई मॉनिटर, हार्ड डिस्क

शिकायत में क्या

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, दास ने शिकायत की है, ‘अगर 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ और होते और तृणमूल कांग्रेस जीत जाती, तो सोचिए कि इस सोशल मीडिया पोस्ट से उग्र हुए तृणमूल कैडर की तरफ से बंगाल में रह रहे गुजराती समुदाय के साथ कितनी हिंसा की जाती।’ उन्होंने कहा है कि गैंग शब्द का इस्तेमाल कर सांसद ने भारत की विविधता को नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने शिकायत की, ‘राजनीतिक मुकाबला और राजनीतिक दुश्मनी सिर्फ राजनीति तक ही सीमित रहनी चाहिए। लेकिन एक ऐसी संवैधानिक संस्था को बीच में घसीटना जिसे भारत के राष्ट्रपति ने चुना है और एक विरोधी पार्टी के खिलाफ जहर उगलने के बहाने सीधे देश को ही चुनौती दे देना फिर सिर्फ राजनीति नहीं रह जाता। ऐसा बयान अपनी हदें पार कर जाता है और देश, संविधान और सरकार के खिलाफ खुले विद्रोह का रूप ले लेता है।’

ये भी पढ़ें:नगर पालिकाओं तक में टूट रही TMC, 100 से ज्यादा इस्तीफे; पार्षद अभिषेक पर भड़के

ममता बनर्जी के खिलाफ हो चुकी है शिकायत

पश्चिम बंगाल में एक वकील की शिकायत के आधार पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह शिकायत 20 मई को अधिवक्ता रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह ने सिलीगुड़ी साइबर अपराध थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बार-बार प्रयास करने पर प्राथमिकी स्वीकार की गई।

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button