यूपी – नागवार गुजरी मां के चरित्र पर टिप्पणी: बुआ को दी खौफनाक मौत, गर्दन पर चाकू से किए कई वार, हत्यारोपी गिरफ्तार – INA

बिधूना मोहल्ला सूरजपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी की चाकू मारकर की गई हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। मृतका का पड़ोसी मुंहबोला भतीजा ही उसका हत्यारा निकला। उसने महिला की गर्दन पर चाकू से छह वार किए थे। पुलिस ने आरोपी टीटू को कमलपुर नहर पट्टी से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लूटे गए जेवर, दो मोबाइल फोन और 2400 नकदी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मां पर अभद्र टिप्पणी और उसे थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने महिला की हत्या की थी।




एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि 27 मई को बिधूना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला सूरजपुर में एक बंद मकान के भीतर 65 वर्षीय बुजुर्ग संतोष कुमारी का शव पड़ा हुआ है। मृतका का बेटा अपने परिवार के साथ विदिशा मध्य प्रदेश में रहता था और वृद्धा यहां घर पर अकेली रहती थीं। बेटे जैनेंद्र कुमार की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button