Sport : Vaibhav Sooryavanshi: निडर बैटिंग करने के लिए हर दिन कितना दूध पीते है वैभव सूर्यवंशी? मजेदार अंदाज में दिया जवाब #INA

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उनके नाम सबसे ज्यादा छक्के भी दर्ज हुए. वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए 5 अवॉर्ड मिले. जब वो ये अवॉर्ड लेने आए तो रवि शास्त्री ने उनसे कई सारे सवाल किए, जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया. वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा, आइए इस बारे में जानते हैं.  

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि, ‘अच्छा लग रहा है. लेकिन मैं थोड़ा प्रेशर महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं यहां एक इंटरव्यू के लिए आया हूं लेकिन हां, यह गर्व का पल है, बहुत अच्छा लग रहा है, और मैं अगले सीजन में और भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा’.

क्या वैभव सूर्यवंशी रोज पीते है दूध?

रवि शास्त्री ने जब वैभव से पूछा कि, प्रेशर में और उनकी निडर बैटिंग करने के हर दिन कितना दूध पीते हो, इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि, ‘सर, मैं अभी दूध नहीं पी रहा हूं. लेकिन हां, मैं बस अपने गेम को बैक करने की कोशिश करता हूं. अगर मुझे लगता है कि पहली बॉल मेरे जोन में है और मैं उसे हिट कर सकता हूं, तो मैं पूरी जान लगाकर उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं’.

इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने क्या सीखा 

इस सीजन से उन्होंने क्या सीखा इस सवाल पर वैभव ने कहा कि, ‘इस सीजन में मैंने सीखा कि प्रेशर सिचुएशन में कैसे खेलना है और हालात के हिसाब से अपना गेम कैसे बदलना है. आप हर गेम एक ही माइंडसेट के साथ नहीं खेल सकते. आपको गेम की सिचुएशन को पढ़ना होगा और टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना होगा. मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सीखा, प्लेऑफ गेम्स में भी मैंने वैसा ही किया’.

राजस्थान रॉयल्स में खेलने पर वैभव का बयान 

वैभव ने फिटनेस और लंबे समय तक खेलने पर कहा कि, ‘मुझे इस पर बहुत ध्यान देना होगा क्योंकि मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं. मुझे चोटों और ऐसी चीजों से बचना है, इसलिए मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और आगे भी ज्यादादा ध्यान देना होगा. राजस्थान रॉयल्स में हर कोई बहुत सपोर्टिव है और वहां हर कोई मेरा साथ देता है. सभी सीनियर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरा बहुत साथ देते हैं, और मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है क्योंकि इन खिलाड़ियों ने बहुत ऊंचे लेवल पर परफॉर्म किया है. इसलिए यह सच में एक बहुत अच्छा माहौल है’.

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने कुल 16 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए. उनके बल्ले से 72 चौके भी आएं. उन्होंने इस पूरे आईपीएल में 237.30 की तूफानी स्ट्राइर रेट के साथ बैटिंग की. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने 5 अवॉर्ड हासिल किए.

वैभव सूर्यवंशी को मिले कौन-कौन से अवॉर्ड

  • ऑरेंज कैप – टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर – सीजन के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी के लिए
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के लिए
  • सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन – पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए

ये भी पढ़ें : 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे अब वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके खिलाफ खेलेंगे मैच, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Vaibhav Sooryavanshi: निडर बैटिंग करने के लिए हर दिन कितना दूध पीते है वैभव सूर्यवंशी? मजेदार अंदाज में दिया जवाब





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button